सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के वेदांत और दक्ष दिखाएंगे दम

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही के दो होनहार स्केटिंग खिलाड़ी वेदांत और दक्ष लखनऊ में होने वाली सीबीएसई क्लस्टर ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। 8 से 12 अक्टूबर तक विवेकानंद मॉडर्न स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रतियोगिता के लिए विद्यालय में करीब 12 विद्यार्थियों का ट्रायल लिया गया था, जिसके बाद तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें वेदांत और दक्ष प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लखनऊ रवाना होंगे। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और प्रतियोगिता के लिए तकनीक व फिटनेस पर विशेष तैयारी की है।

स्केटिंग प्रशिक्षक विवेक डोगरा ने कहा कि दोनों खिलाड़ी आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। प्रधानाचार्य दिवाकर राय और प्रबंधक राजेश जी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने दोनों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post