जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी का कार्य, रात तक मौके पर रहे पार्षद

वार्ड नंबर 39 सुसुवाही के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या को देखते हुए जलनिकासी का कार्य कराया गया। पार्षद सुरेश पटेल उर्फ ‘गुड्डू’ ने वृंदावन, सुसुवाही, मनोरथपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर जलनिकासी के कार्य का जायजा लिया।

पार्षद देर रात करीब 12 बजे तक मौके पर मौजूद रहे और कर्मचारियों के साथ जलनिकासी का कार्य कराया। उन्होंने बताया कि सुसुवाही क्षेत्र में नाली और जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण के कार्य भी स्वीकृत हैं, जिन्हें आगामी तीन से चार महीने में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post