दिव्यांग और गरीब छात्रों के लिए BHU का बड़ा फैसला, मुफ्त भोजन के साथ मिलेगी आर्थिक सहायता

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मेधावी, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग छात्रों के लिए छात्र कल्याण योजनाओं की घोषणा की गई है। इसके तहत दिव्यांग छात्रों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को सिर्फ 70 रुपये में दिनभर यानी दो वक्त का खाना मिलेगा। यह सुविधा 30 जून 2027 तक या परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगी।

विश्वविद्यालय की ओर से आम यूजी, पीजी और डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए भी आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है। ‘अर्न व्हाइल लर्न’ योजना के तहत पात्र छात्रों को हर साल 9 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के कार्डधारक विद्यार्थियों को सालाना 25 हजार रुपये और देख-सुन पाने में अक्षम छात्रों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

इन योजनाओं की घोषणा शुक्रवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। विश्वविद्यालय के अनुसार, भोजन की सुविधा के लिए छात्रों की पात्रता संबंधित संकाय की ओर से भेजे गए विवरण के आधार पर तय की जाएगी। दिव्यांग छात्रों को शुक्रवार से सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post