सारनाथ में होरिंजी मंदिर की 34वीं और विश्व शांति स्तूप की 17वीं वर्षगांठ मनाई गई

सारनाथ स्थित जापानी बौद्ध मंदिर निचिगात्सुजान होरिंजी में रविवार को 745वां ओ-एशिकी सेवा समारोह, मंदिर का 34वां स्थापना दिवस और विश्व शांति स्तूप की 17वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, स्तूप की परिक्रमा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के प्रोफेसर जाम्पा समतेन ला रहे। जापानी पूजा के बाद तिब्बती और थेरवाद परंपरा के भिक्षुओं ने विशेष पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पूज्य कोहोकेन तेराशिमा और प्रोफेसर जाम्पा समतेन ला ने संबोधित किया। अंत में रेव्ह. ताकामासा यामामुरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इससे पूर्व 22 नवंबर को निचिरेन बोधिसत्व के परिनिर्वाण दिवस पर विशेष पूजा, धार्मिक शोभायात्रा और नगाड़ों के साथ पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री वेदा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।समारोह के माध्यम से बौद्ध धर्म की परंपराओं, भारत-जापान की सांस्कृतिक मैत्री और विश्व शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post