धनतेरस पर्व पर शहर के सर्राफा बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। सुबह से ही आभूषण और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर सिक्कों और बर्तनों तक की विविध रेंज ग्राहकों को लुभा रही है।
धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन खरीद रहे हैं। कोई पारंपरिक आभूषणों को प्राथमिकता दे रहा है तो कोई हल्के और आधुनिक डिजाइनों की तलाश में है।
वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए आकर्षक विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। पर्व के चलते बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।
Tags
Trending


