गिरी ज़ेवर महल का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के आभूषण

धनतेरस पर्व पर शहर के सर्राफा बाजारों में रौनक छाई हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सोने-चांदी के सिक्कों, बर्तनों और आकर्षक आभूषणों की खरीदारी के बीच रथयात्रा रोड, महमूरगंज स्थित गिरी ज़ेवर महल का पांच नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही। सतगुरु शंकराचार्य जी के पावन सान्निध्य ने समारोह की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक कार्तिक गिरि ने कहा कि काशी की पावन धरती पर प्रतिष्ठान की शुरुआत करना उनके लिए गौरव का विषय है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता के आभूषणों के साथ पारंपरिक विरासत और आधुनिक डिजाइनों का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि गिरी ज़ेवर महल में उत्कृष्ट कारीगरी, विश्वसनीयता और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिष्ठान के माध्यम से आभूषण कारोबार में एक नई पहचान स्थापित करने का प्रयास है।



Post a Comment

Previous Post Next Post