त्योहारों पर भीड़ और जाम से निपटने के लिए चौक पुलिस का अभियान, दर्जनों वाहन थाने लाए गए

त्योहारों पर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए चौक पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौक और बुलानाला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को माइक के माध्यम से सड़क पर जाम न लगाने और अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान सड़क के बीचोंबीच और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दर्जनों वाहनों को पुलिस ने थाने पहुंचाया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बाजार में खरीदारी के लिए आते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें। 

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post