दवा लेकर लौट रहे बच्चों को रास्ते में घेरा, लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रहे बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में चार युवकों ने बच्चों को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रंजना सिंह बच्चों के साथ मछलीगांव दवा लेने गई थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में यह घटना हुई।

शिकायतकर्ता रंजना सिंह के मुताबिक, रतवारबेगपुर गांव के किशन, प्रिंस, निलेश और उमेश ने बच्चों पर हमला किया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। रंजना सिंह का कहना है कि संबंधित युवक पहले भी विवाद करते रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह को सौंपी गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post