AQI 197 के साथ वाराणसी की हवा खराब, लगातार खांसी और सांस फूलने की शिकायत से मरीज परेशान

दिवाली के बाद वाराणसी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। बुधवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 197 दर्ज किया गया, जबकि तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। प्रदूषण के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और सांस के मरीजों को हो रही है। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल रोग विभाग में मंगलवार को करीब 217 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें लगभग 30 फीसदी बच्चों को सांस लेने में दिक्कत थी। कई बच्चों को राहत देने के लिए नेबुलाइजर भी लगाना पड़ा।

चिकित्सकों के मुताबिक, दिवाली के बाद सांस और आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके समरिया के पास एक दिन में अस्थमा अटैक के करीब 110 मरीज पहुंचे, जिन्हें सांस फूलने और लगातार खांसी की शिकायत थी। वहीं, डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि कई मरीजों को दो-दो इन्हेलर देने पड़ रहे हैं। लगातार खांसी से महिलाओं के सीने में दर्द की समस्या भी सामने आ रही है। डॉक्टरों ने अस्थमा और सांस के पुराने मरीजों को लापरवाही न बरतने और अपनी दवाओं की डोज के लिए चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post