काशी विश्वनाथ मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बुधवार को एक रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग जलान शोरूम के ऊपर स्थित प्रसादम रेस्टोरेंट में लगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किचन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की और देखते ही देखते छत से काला धुआं उठने लगा। मंदिर के नजदीक व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और भीड़भाड़ व संकरी गलियों के बावजूद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि आग आसपास की दुकानों और शोरूम के दूसरे हिस्सों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post