स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दर्शन-पूजन कर जाना मंदिर का इतिहास

गोवर्धन पूजा समिति के समारोह में शामिल होने वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नमो घाट से वापसी के दौरान मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और महंत प्रेम स्वरूप से मुलाकात कर मंदिर के इतिहास एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया और प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू के साथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री का मंदिर परिवार की ओर से स्वागत किया गया। महंत प्रेम स्वरूप ने उन्हें मंदिर की परंपराओं और धार्मिक गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान धार्मिक विषयों पर ही चर्चा हुई। दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने दोबारा मंदिर आने की इच्छा जताई और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गोवर्धन पूजा से विशेष जुड़ाव है। समिति के आग्रह पर वह यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई स्थानों पर स्वामी नारायण संप्रदाय के बड़े मंदिर स्थापित हैं। उज्जैन में भी मंदिर की धार्मिक गतिविधियां संचालित होती हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post