रमना स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, बनपुरवा में बाल दिवस के अवसर पर विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा सात तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, परस्पर सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार चौबे ने स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त) ने किया, जबकि संचालन नम्रता सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

