श्री काशी विद्या मंदिर में धूमधाम से मना बाल दिवस, केक काटकर बच्चों ने मनाया उत्सव

मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर एवं बीबी हटिया ब्रांच स्कूल में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण यादव ने केक काटकर बच्चों को खिलाया और बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जाना। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post