वाराणसी में किन्नर समाज ने भी पूरी श्रद्धा से किया छठ व्रत, वरुणा नदी के तट पर दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

वाराणसी। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की धूम पूरे काशी में देखने को मिली। घाटों से लेकर नदी के तटों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर किन्नर समाज के लोगों ने भी पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ छठ व्रत किया। किन्नर समाज के व्रतियों ने वरुणा नदी के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्ति भाव के बीच व्रतियों ने सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। किन्नर समाज के लोगों ने बताया कि उन्होंने यह व्रत केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की उन्नति, सुख-समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना के साथ रखा है।छठ महापर्व के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण देखने को मिला। पूजा के दौरान सभी ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया। इस तरह किन्नर समाज की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि छठ महापर्व आस्था, समानता और सामाजिक एकजुटता का पर्व है, जिसमें हर वर्ग के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post