पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा कार्यों के माध्यम से जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की तीमारदारी करते हुए फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इसी क्रम में विधानसभा प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता के संयोजन में कबीरचौरा स्थित श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को याद करते हुए सेवा, सद्भाव और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
Tags
Trending

