अमेरिका में एक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले विमान के पायलट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है। इसमें पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विमान तेजी से नीचे गिर रहा है और जमीन से टकराने वाला है। उसने कहा कि अब वक्त नहीं बचा है।
बताया जा रहा है कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा था। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आखिरी समय तक संपर्क बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Tags
Trending
.jpeg)

