देव दीपावली और गंगा महोत्सव को लेकर पुलिस सतर्क, घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारी के निर्देश

आगामी त्योहारों एवं देव दीपावली, गंगा महोत्सव, लेजर शो और आतिशबाजी के आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। डाला छठ, देव दीपावली एकादशी, गुरु नानक जयंती के दृष्टिगत पुलिस प्रबंध मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

देव दीपावली और गंगा महोत्सव के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विस्तृत सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा नदी में श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा के लिए तैरते अवरोधक लगाने, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों और नाविकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके साथ ही नाविकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देने और नावों पर पर्याप्त संख्या में जीवन रक्षक जैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक यात्री के लिए जीवन रक्षक जैकेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया है।


घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल की तैनाती करने तथा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा और आर्थिक शोषण से बचाना है।


प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों और आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जा सकें।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post