धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन की तैयारी तेज, मंदिर में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

वाराणसी। आगामी 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सीढ़ियों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, भक्तों के लिए भोग और प्रसाद भी बड़ी मात्रा में तैयार कराया जा रहा है।

दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से दशाश्वमेध घाट से लेकर बांसफाटक तक स्टील की बैरिकेडिंग लगाई गई है, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके और सभी भक्त आसानी से मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर सकें।

धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post