विश्वकर्मा नगर विवाद में संजय गांधी ने रखा अपना पक्ष, पार्षद सुरेश पटेल पर लगाया गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

वाराणसी। सुशुवाही क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में सड़क और सीवर निर्माण कार्य को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में संजय गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी ठेकेदार को धमकी दी और न ही किसी के साथ गाली-गलौज की।

संजय गांधी के अनुसार, वह केवल ठेकेदार से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ठेकेदार से कहा था कि जिस काम का टेंडर आवंटित हुआ है, उसे नियमानुसार पूरा कराया जाए। उनके मुताबिक ठेकेदार भी काम करने के लिए तैयार थे और निर्माण कार्य जारी था। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू का फोन आया।

संजय गांधी का आरोप है कि फोन पर पार्षद ने उनसे अभद्र भाषा में बातचीत की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पार्षद की ओर से उन्हें गुंडा बताया गया और आरोप लगाया गया कि वह लोगों को गाली दे रहे हैं, जबकि उन्होंने किसी को न तो धमकी दी और न ही गाली-गलौज की।


संजय गांधी ने कहा कि जब भी उन्हें क्षेत्र की किसी समस्या या विकास कार्य को लेकर अपनी बात रखनी होती है, तो उन्हें सांसद कार्यालय जाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह इसी क्षेत्र के निवासी हैं, तो अपनी समस्याओं और आपत्तियों को सबसे पहले क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सामने ही रखेंगे।


उन्होंने यह भी दावा किया कि फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। संजय गांधी ने पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि निर्माण कार्य को लेकर उनकी ठेकेदार से बातचीत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post