ओम प्रकाश राजभर का दबंगई वाला बयान, खुद को बताया देश का सबसे बड़ा गुंडा

बांदा में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सुर्खियों में आ गया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मुझसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है।” अपने बयान में राजभर ने मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह और धनंजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जब ये लोग उनके यहां दरबार लगाते हैं, तो उनसे बड़ा गुंडा कौन होगा।

राजभर के इस बयान ने राजनीति में दबंगई और बाहुबली छवि को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। उनके बयान पर तंज कसते हुए सवाल उठाया गया कि आखिर राजनीति में डॉन बनने की जरूरत क्यों पड़ रही है, जबकि लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post