राजस्थान ब्राह्मण मंडल के दिवाली स्नेह मिलन समारोह में बिखरी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने मोहा मन

श्री राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी की ओर से लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राजस्थान के विख्यात लोकगीत गायक गोपाल राठौर और गायिका डॉ. पूजा राठौर ने मांड गायन की प्रस्तुति दी। इसके बाद कलाकारों ने कालबेलिया और चरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, झुंझुनूं से आए कलाकारों की टोली ने मुरली की मधुर धुन के साथ पारंपरिक चंग धमाल प्रस्तुत कर राजस्थानी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी।

समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी तथा विशेष अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामानुज शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शामिल हुए।समारोह में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के बीच आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह ने राजस्थानी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।



Post a Comment

Previous Post Next Post