जाल्हूपुर स्थित सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अत्री भारद्वाज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अत्री भारद्वाज सहित आयोजकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. अत्री भारद्वाज को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में रविनंदन तिवारी, तृप्ति तिवारी, सचिन सिंह, मोहम्मद आकिब, ओम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


