वाराणसी के बोर्डिंग स्कूल में दर्दनाक हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

वाराणसी के एक बोर्डिंग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। छात्रा के नीचे गिरने की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन और छात्रा के परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल छात्रा के पांचवीं मंजिल से गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post