आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला घाट पर नाव बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से चाकू निकाल लिया गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना के बाद घायल व्यक्ति न्याय की गुहार लेकर आदमपुर थाने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि थाने पर उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है और उसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Tags
Trending

.jpg)