भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में वाराणसी पहुंची उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है। मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार, समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा नही दिया था।
मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी। वही इस बाबत पुलिस ने माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags
Trending