आर्यमहिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में भव्य प्रदर्शनी लगायी गयी। छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों को आकर्षक बना कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया। आज के समय की मांग को देखते हुए छात्राओं ने मॉडल बनाया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे प्रो. शम्भू नाथ उपाध्याय ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। उन्होंने सभी स्टालों पर जाकर छात्राओं के हुनर को देखा। उन्होंने जम कर तारीफ की।
जी 20 पर आधारित मॉडल लोगो के आकर्षण का केंद्र था। अतिथियो ने इस मॉडल की जम कर तारीफ की व छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉक्टर अखिलेन्द्र त्रिपाठी, पूजा दीक्षित सहित अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।
Tags
Trending