काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्कूल की प्रवेश परीक्षा हो रही है ऐसे में दूरदराज से छात्र और उनके अभिभावक पहुंच रहे हैं इस भीषण गर्मी को देखते हुए बीएचयू के शोध छात्र और अन्य छात्र सिंहद्वार पर पहुंचकर हजारों लीटर पानी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों को उपलब्ध करा रहे हैं जो अपने आप में मिसाल है।
बता बता दें की शोध छात्र सत्यवीर सिंह बागी, एवं योगेश नेतृत्व मे सी एच एस प्रवेश परीक्षा के तीसरे दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आए हुये परीक्षार्थियों को उनके सेंटर तक पहुंचने में मदद किया गया एवं परीक्षा देने के बाद धूप में ठंडे पानी की बोतले देने का कार्य किया गया। जिसमे मुख्य रूप से कृष्णकांत यादव, आर्यन, सूर्यांश,प्रियांशु,अमित, प्रियरंजन, विश्वनाथ,इंद्रमोहन आदि छात्र शामिल रहे।
