काशी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुसवाही क्षेत्र में पहुंचकर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि पहले 50 प्रतिशत वोट हमारा था और 50 प्रतिशत भी हमारा बंटवारा था। परंतु इस बार उन्होंने नया नारा दिया। कहाकि 75 प्रतिशत वोट हमारा है और 25 प्रतिशत में भी बंटवारा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा की हवा निकल चुकी है। कोई भी चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं दिख रहा है।उप मुख्यमंत्री के सुसुवाही पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभासद और महापौर के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कार्यकर्ता भी उत्साहित थे।
