शहीद उधम सिंह स्मारक समिति ट्रस्ट की और से शहीद उधम सिंह की जलियावाला बाग गोलीकाण्ड के 104वे दिवस पर प्रतिमा के समक्ष पुलिस के बलों ने शोक सलामी गार्ड ऑफ ऑनर देकर नमन किया। इस अवसर पर सेना के जवानों ने बिगुल बजाकर लोगों में उधम सिंह की वीरता और अदम्य साहस का परिचय कराया। PAC बैंड ने राष्ट्रीय धुन राष्ट्रीय शोक धुन बजाया।
शहीद उधम सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद चारों धर्म के अनुयायियों ने वेद पाठ कुरान पाठ किया। इस अवसर पर लोगों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।