मऊ जनपद के नगर पंचायत चिरैयाकोट का चुनावी हाल जानने जब के टीवी के संवाददाता पहुंचे तो वार्ड नंबर 15 की जनता ने कहा कि वो परिवर्तन चाहते है। जनता का आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन द्वारा विकास केवल कागजों पर किया गया है नाली खड़ंजा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।
चुनावी मुद्दा को लेकर वार्ड नंबर 15 में जब जनता से बात किया गया तो जनता का इस बार परिवर्तन करने का मूड है लेकिन किसको वोट किया जाएगा ये किसी ने नहीं बताया लोगों का कहना है कि वोट के दिन जिस को देना होगा वोट दिया जाएगा लेकिन परिवर्तन जरूरी है परिवर्तन से ही विकास संभव है। इस बार बदलाव जरूरी है वही चाय पान की दुकानों पर भी जनता की राय जानी गई वहां भी परिवर्तन की ही बात जनता द्वारा की गई।
