कलिमहाल मस्जिद से अलम का एहतेजजी जुलूस अंजुमन हैदरी व शहर की 27 अंजुमन के साथ उठाया गया । जुलूस जनाब ए फ़ातिमा के रौज़े के निर्माण के लिए उठाया गया जुलूस नई सड़क, दालमंडी,चौक मैदागिन विशेश्वर गंज होते हुआ दारानगर पहुंचा ।
यहां लोगों ने नमाज़ अदा की । इसके बाद जलसे की शुरुआत हुई ।इस अवसर पर बनारस के उलेमा ने जुलूस की सरपरस्ती की । मौलाना शमिमुल हसन, ज़फरुल हुसैनी , ज़मीरुल हसन, मोहम्मद अकील, नदीम असग़र, आदि शामिल रहे ।
