नगर निकाय चुनाव हेतु सभी प्रत्याशी जोरो शोरो से जुटे हुए हैं इसी कड़ी में वार्ड नंबर 90 रामापुरा से निर्दल पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन होना था पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनके कार्यालय का उद्घाटन होना था लेकिन उन्हें उद्घाटन के समय ही नोटिस मिली की वह कार्यालय का उद्घाटन नहीं कर सकते हैं ।
ऐसे में उन्होंने अपने समर्थकों को क्षेत्र की जनता को यहां बुला लिया था और तुरंत कहीं और कार्यालय शिफ्ट नहीं किया जा सकता था ऐसे में हमने कार्यालय का उद्घाटन ना करते हुए बाहर ही क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया है उन्होंने कहा कि हमे क्षेत्र की जनता का पूर्ण सहयोग है ।
