वार्ड नंबर 43 पिशाच मोचन से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी ब्रिजराज कुँवर श्रीवास्तव ने जनता से सहयोग की अपील की उन्होंने कहा कि जैसे पिछले 5 सालों में पार्षद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र का विकास किया है आगे भी जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करवाएंगे ।
उन्होंने पत्रकारों को अपने पिछले किए गए कार्यों से अवगत कराया और आगे की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं हैं उससे पूर्ण रूप से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया जाएगा।
