नगर में जी20 को देखते हुए नगर निगम के कर्मचारी तैयारियों में लगे हुए हैं। हर विभाग अपने कार्य मे जुटा हुआ है। अरविंद कुमार कर निरीक्षक एवं अहमद अली सहायक निरीक्षक ने बताया कि हम लोगो को अलग अलग जोन बाटा गया है जिसके लिए कार्य कर रहे है। नगर में सड़कों पर जितने मकान व दुकान है उन्हें सभासद के साथ मिलकर आकर्षक रुप दिया जाएगा। मकानों दुकानों को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। यह कार्य नगर आयुक्त के निर्देश पर किया जा रहा है। ताकि हमारे आने वाले मेहमानों को बनारस एक अलग रूप में दिखे।
यह सरकार का लक्ष्य है जिसे हम लोग पूरा करने में लगे है। नगर निगम कर्मी दुकानों मकान मालिको को इस योजना को बता कर सजाने सवारने में लगे है। इसे सफल बनाने में नगर के व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
Tags
Trending