समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिलीप डें के पहली बार वाराणसी पहुँचने पर कार्यकर्ताओ ने उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया। कैंट स्टेशन से जैसे ही वह बाहर निकले कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। ढोल नगाड़े पर नाचते गाते कार्यकर्ता दिलीप डे के आवास तक गए।
कार्यकर्ताओ ने रास्ते भर जम कर उनका स्वागत है अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष ने बताया जो दायित्व दिया गया है उसे पूरा करेंगे इस बार नगर निगम में समाजवादी पार्टी का ही परचम लहरेगा।
Tags
Trending