दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम धाम में पांच दिवसीय संगीत समारोह की चतुर्थ निशा का शुभारंभ माता शीतला के भव्य श्रृंगार पूजन गायन वादन नृत्य के साथ हुआ। माता शीतला का षोडशोपचार विधि से पूजन महंत पं शिव प्रसाद पांडेय व पं मनीष पांडेय ने किया। पं अविनाश पांडेय ने आरती उतारी। संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा महानगर के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे के संयोजन में भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ पं सुखदेव मिश्र के वायलिन, अंशुमान के सरोद और श्रीकांत के तबला जुगलबंदी के साथ हुई। विशाल कृष्णा, संस्कृति शर्मा और श्रेया भट्टाचार्य ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। विकास मिश्रा, उजाला विश्वकर्मा, मनीष उपाध्याय सरस्वती कृष्णमूर्ति, अवधेश पाठक, राजन तिवारी, श्रद्धा पांडेय सहित अनेक कलाकारों ने देवी गीत सुना करके अपनी प्रस्तुति दी। अन्य कलाकारों में गीतांजलि मौर्य, छोटू शुक्ला सहित अनेक कलाकारों ने देर रात्रि तक अपनी हाजिरी लगाई।
वही हर हर महादेव के उद्घोष के बीच मनोज तिवारी मंच पर आये और एक से बढ़कर एक देवी गीत की झड़ी लगा दी। मनोज तिवारी का स्वागत महंत पं शिव प्रसाद पांडेय संयोजक कन्हैया दुबे आनंद बारी ने माला, चुनरी, स्मृति चिन्ह, स्मारिका देकर करके किया। हर कोई उनके भजनों पर झूमते नाचते उस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आया। लोगों की फरमाइश पर भी मनोज तिवारी ने कई भजन सुनाएँ। वही मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का संयोजन कर रहे कन्हैया दुबे को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया।
Tags
Trending
