शौक के लिए करते थे चोरी : रेकी करते समय दशाश्वमेध थाने की टीम ने पकड़े पांच वाहन

थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर के गिरोह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष थाना दशाश्वमेध के नेतृत्व मे शनिवार को थाना दशाश्वमेध पुलिस बल द्वारा सीसीटीवी फूटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर पाण्डेय हवेली से 05 व्यक्तियों को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित टोटो को लोहता से बरामद किया गया। 

पकड़े गए अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण से बरामद मोटरसाइकिलों के बारे में पूछा गया तो पाँचो अभियुक्त ने बताया की वो  पाँचो मिलकर पहले किसी वाहन की रेकी करते हैं, फिर मौका मिलने पर वाहन को चुरा लेते है। पहले स्कूटी को  दशाश्वमेध घाट से चुराया था तथा टोटो को 26 अप्रैल की भोर में चुराये थे। आज भी कोई वाहन चुराने के लिए ही रेकी कर रहे थे पकड़े गए अभियुक्तों का कहना था कि यह काम वो अपने शौक को पूरा करने के लिए करते हैं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post