बाबा विश्वनाथ धाम के करीब एक रेस्टोरेंट में सुअर का मांस परोसने को लेकर काशी में हड़कंप की स्थिति रही। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत हाथी फटक के पास एक रेस्टोरेंट के मेन्यू मे सूअर के मांस के बने व्यंजन की जानकारी पर लोगों ने इसकी शिकायत की। इस मेन्यू की शिकायत को लेकर कुछ लोग एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के पास पहुंचे।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने शिकायत पत्र लेते हुए कहा यह जांच का विषय है जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वही इस बात की शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता श्रीपति मिश्रा ने कहा कि हाथी फाटक स्थित सुशी रेस्टोरेंट मे सूअर के मांस से बने व्यंजन परोसने की बात सामने आई है हम मांग करते हैं कि इस संदर्भ मे कठोर कार्रवाई की जाए।
