खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में होने वाली खेलो को लेकर चल रही तैयारी

आईआईटी बीएचयू में खेलो इंडिया को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई है धीरे-धीरे खिलाड़ियों के आने का क्रम भी प्रारंभ हो गया है वही रजिस्ट्रेशन के लिए भी लोग काफी संख्या में पहुंचने लगे हैं। खेल के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए हैं वही एलआईयू की टीम और पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिविटीज सेंटर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए पहले से ही आयोजन स्थल पर कुश्ती और योग का खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहलवानों, खिलाड़ी और प्रशिक्षकों ने कसरत करना प्रारंभ कर दिया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर बीएचयू के मुख्य चौराहे, संदुरपुर, बरेका रोड पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुश्ती में 240 और योग में 96 खिलाड़ी भाग लेंगे। बता दें कि कुश्ती में वाराणसी के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें महिला पहलवान में मानसी सिंह पुरुष वर्ग में अभिषेक यादव, अजीत कुमार, अश्वनी कुमार, मुकुल मिश्रा हिस्सा लेंगे। रेसलिंग में भाग लेने पहुंची महिलाओं ने बताया कि इस गेम के लिए हम लोगों ने काफी तैयारी किया है उम्मीद है कि हम लोग इस बार भी मेडल लेकर यहां से जाएंगे वैसे सभी खिलाड़ी तैयारी करते हैं परंतु हम लोगों के कोच द्वारा विशेष ट्रेनिंग दिया गया है इस गेम के द्वारा आगे भी हम लोगों को अच्छी रेसलिंग दिखाने का मौका मिलेगा सिर्फ यही नहीं अपने गांव जिला प्रदेश तथा अपने भारत का नाम हम लोगों को ऊंचा करना है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post