अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा : भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को जिताना होगा

हाल में बीते निकाय चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों ने एंटी सपा वोटिंग की। पूर्वांचल में भी मुसलमानों की पहली पसंद अब कांग्रेस बन रही है। 2024 में मुसलमानों के कांग्रेस में आने के बाद सपा खत्म हो जाएगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने मैदागिन कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही,शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुसलमानों को समझ में आ गया है कि जब तक वो पूरी तरह कांग्रेस को वोट करते थे तब तक भाजपा के सिर्फ दो सांसद होते थे। जब से मुसलमान सपा और बसपा में गए भाजपा मजबूत होती गयी। आज सपा और बसपा के कारण ही भाजपा सत्ता में है। 

उन्होंने कहा कि सपा की रणनीति रही है कि केंद्र में भाजपा की सरकार रहे ताकि मुसलमान डर के कारण विधानसभा चुनाव में सपा को वोट देते रहें। उन्होंने कहा कि मुसलमान अब कांग्रेस में आकर दूसरे वर्गों के साथ मिलकर राहुल गाँधी को प्रधान मन्त्री बनाने का संकल्प ले चुका है,वार्ता प्रारम्भ होने के पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला व महानगर अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post