एटीएस ने पीएफआई के दो इनामी सदस्यों को किया गिरफ्तार

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में एटीएस की छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है कि एटीएस द्वारा पीएफआई के दो इनामी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एटीएस द्वारा पीएफआई के इन दोनों सदस्यों पर 50/50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

राजनीतिक टारगेट किया जा रहा है

वाराणसी में हुई गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। कम्युनिस्ट फ्रंट के जिला संयोजक के सागर गुप्ता अनुसार, वाराणसी से परवेज अहमद और रईस अहमद की गिरफ्तारी की गई है। यह राजनीतिक बदले और भय पैदा करने की कार्यवाही है। सचेत ढंग से योगी सरकार मुस्लिम नौजावानों को टारगेट कर रही है। इसको लेकर हम लोग सोमवार को डीएम और कमिश्नर से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बिना कारण बताए आदमपुर थाना और ATS ने मिलकर परवेज अहमद व रईस अहमद को उनके घरों से उठाया। ATS दफ्तर अशोक विहार कॉलोनी, पांडेयपुर लेकर गई। पूछने पर गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया गया। कहा गया कि 1 घंटे में छोड़ देंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post