अवैध संबंध में चली थी गोली, क्रिकेट कोच को गोली मारने वाले एक नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

डीएवी कालेज के मैदान पर बीते सोमवार को क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। तड़के 5 बजे हुई इस घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से की गई पूछताछ की बिनाह पर यह बात खुलकर सामने आई कि क्रिकेट कोच को अवैध संबंधों के शक में गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस ने सभी का मेडिकल कराकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

1 मई को हुई थी घटना

एक मई 2023 को क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा रो की तरह डीएवी क्रिकेट के मैदान पहुंचे थे। यहां वो 30 से अधिक लड़के-लड़कियों को क्रिकेट का ककहरा सिखाते है। इसी दिन कुछ बदमाशों ने इन्हे ग्राउंड पर ही गोली मारी और फरार हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस को मौके पर मिले थे अहम सुराग

घटना की सूचना पर 7 बजे के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना किया था। डीसीपी ने उसी समय कई टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए बना दी थीं। पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा कारतूस मिले थे और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी कई लोग चिह्नित हुए थे।

पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार

विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने रामजी दुबे निवासी खजुरी-गोला, थाना लालपुर-पांडेयपुर, मनीष सिंह निवासी गणपति नगर, सारनाथ थाना सारनाथ, प्रभात दास निवासी मीरापुर बसहीं थाना शिवपुर, मोहम्मद नदीम खान निवासी पक्की बाजार, थाना कैंट और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

अवैध सम्बन्ध में गोली मारने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार क्रिकेट कोच रामलाल यादव को अवैध संबंधों के लिए गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार क्रिकेट कोच रामलाल यादव और पकड़े गए रामजी दुबे के बीच में पिछले 30 से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया और रामलाल यादव को गोली मार दी गई।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post