कचहरी स्थानांतरण के विरोध मे अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको पर किया प्रदर्शन

वाराणसी कचहरी के संदहा स्थानांतरण की सूचना का अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया। सोमवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जिलाधिकारी पोर्टिको पर पहुंचकर प्रशासन और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। 

आपको बता दें कि वाराणसी कचहरी के स्थानांतरण की खबर को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रोष है । सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि कचहरी का कहीं भी स्थानांतरण नहीं होना चाहिए। यदि इस फैसले को रद्द नहीं किया गया तो हम अधिवक्तागण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post