प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिगरा स्थित सन्त रघुवर नगर कालोनी से साई बाबा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गयी। बाबा के स्थापना दिवस के अवसर पर यह यात्रा आयोजित किया जाता है।
भक्ति गीतों की धुन के साथ बड़ी संख्या में भक्तो ने जय जय कार का उद्घोष करते हुए बाबा का विधिवत पूजन कर पालकी मे विराजमान किया गया। पालकी शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मन्दिर परिसर पहुँच कर समाप्त हुयी। यात्रा में अभिषेक श्रीवास्तव ,संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
Tags
Trending
