बड़ादेव मंदिर में पूजन अर्चन कर बाबा आदिविशेश्वर महादेव के मुक्ति की हुई कामना

मंगलवार को गोदौलिया बडादेव मंदिर में जलाभिषेक,पूजन,अर्चन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अनूप जायसवाल का कहना था किकाशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले आदि विश्वेश्वर महादेव के एक वर्ष होने पर आदि विश्वेश्वर महादेव के लिए हवन किया गया 

आज ही के दिन 1 वर्ष पूर्व ज्ञानवापी मस्जिद में आदि विश्वेश्वर महादेव के सर्वे में मिलने की बात सामने आई थी आज हम सभी के लिए गौरव का दिन था लेकिन हम सभी के लिए दुर्भाग्य भी था कि आज 1 वर्ष होने के बाद आदि विश्वेश्वर महादेव के दर्शन नहीं कर सकते आज बड़ादेव महादेव का जलाअभिषेक किया गया उसके बाद आदि विश्वेश्वर महादेव के मुक्ति के लिए जलाभिषेक व हवन किया गया। हम मांग करते हैं कि ज्ञानवापी का सर्वे कर जो सच्चाई है वह सभी के सामने आ जाए ताकि हम सभी बाबा का रोज अभिषेक पूजन एवं महा भोग आरती कर सके।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post