बाल विद्यालय मध्यमिक स्कूल डोमरी शाखा मे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

मंगलवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी पड़ाव शाखा में साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि अमित कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक, भारत पर्यटन वाराणसी, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के कर कमलों से हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की संचालिका डॉ० जयशीला पाण्डेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की. जिसमें छात्र छात्राओं ने गायन, नृत्य, ताइक्वांडो, जूडो, योगा, स्केटिंग आदि कलाओं का मंचन किया साथ ही क्राफ्ट, पाक कला चित्रकला, मेंहदी आदि अनेकों कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही शिक्षणेत्तर कार्यों में भी निपुणता हासिल करना चाहिए जिससे वे स्वावलंबी बन सके। उप प्रबन्धक मुकुल पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने आये हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर  मोनालिसा सिंह, पर्यटन विभाग, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, बाल विद्यालय प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या  स्नेहलता पाण्डेय एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के प्रवक्तागण व विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाएं, अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post