औरंगाबाद पुराना पानदरीबा के प्राचीन श्री नीमा माई मन्दिर के वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भण्डारे का आयोजन प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया गया। माँ को विधिवत रूप से स्नान आदि करा कर व नूतन वस्त्र एवं आभूषण धारण करा कर बेला व गुलाब के सुगंधित पुष्पों से माँ का श्रृंगार एवं मंन्दिर की भव्य सजावट विद्युत झालरों एवं आर्कषण द्वार बनाकर की गई । तत्पश्चात सभी देवताओं का आह्वाहन कर षोडषोपचार विधि से पूजन कर नवचण्डी पाठ हवनादि किया गया इसके उपरान्त महाआरती आचार्य पण्डित प्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ । सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध तरिके से दर्शन पुजन किया ।
सास्कृतिक कार्यक्रम के अन्तगर्त भजन संध्या में " देवाशीं झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत काली ताडंव, राधा कृष्ण, फूलो की होली एव देवी गीत व भजनों को सुन कर सभी भक्तगण भाव-विभोर हो गये। साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथि एवं क्षेत्रीय नागरिको ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर माँ की भव्य झाँकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही ।
