अस्सी स्थित काशी सुमेरु पीठ आश्रम में शंकराचार्य स्वामी शंकरानन्द सरस्वती के निर्वाण दिवस का आयोजन किया गया।इस मौके पर विराट संत सम्मेलन में वाराणसी के अलग अलग मठों के संत और प्रमुख यहां शामिल हुए। इस मौके पर संत समाज की बैठक भी हुई।
बैठक में शंकराचार्य की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने इस मौके पर कहा कि हम सभी अपने महापुरुषों के दिखाये हुए मार्ग पर चलकर ही अपने जीवन को सफल कर सकते हैं,और इस प्रकार के आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके द्वारा निश्चित किये गये मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित होने के लिए ही आयोजित किये जाते हैं।उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शंकरानन्द सरस्वती के स्मृति में धर्म सभा और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आश्रम में आए हुए सभी साधु संतों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
