भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा बीएचयू ने महिला पहलवानों के पक्ष में आवाज की बुलंद

भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा, बीएचयू के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने महिला पहलवानों के समर्थन और सरकार के पुलिसिया दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा के कई सदस्यों ने अपनी बात रखी और सरकार से महिला पहलवानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। BSM के उपाध्यक्ष आदर्श ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से निष्कासित कर के गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक हम निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि बिल्किस बानो, आसिफा, हाथरस सहित कई मामलों में हम यह देख सकते हैं कि सरकार आरोपियों के पक्ष में खड़ी है और तो और खुद ये आरोपी सत्ता पर काबिज हैं।सहसचिव सिद्धि बिस्मिल ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस पुलिस को बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए वो पुलिस पहलवानों का साथ देने वालो का दमन करने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम का संचालन सचिव इप्शिता ने किया। सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला पहलवानों के लिए न्याय की अपील की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post