बीएचयू में खेलो इंडिया के तहत गेम होंगे आयोजित, मशाल यात्रा का होगा स्वागत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बाला लखेंद्र ने बताया कि इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन काशी में भी हो रहा है। यहां पर 2 गेम बीएचयू कैंपस में भी खेला जाएगा। इस गेम को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बाला लखेंद्र एनएसएस समन्वय ने बताया कि खेलो इंडिया का जो कार्यक्रम है पूरे देश में हो रहा है और यहां बनारस में दो खेल आयोजित होंगे पहला रेसलिंग और दूसरा योगाभ्यास का। यह दोनों प्रमुख कार्यक्रम हमारे काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में होगा। 

जो आईआईटी बीएचयू जिमखाना में आयोजित होना है। उसी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि लोग इसको जाने तथा बड़ी संख्या में आए। इसी क्रम में एक मशाल यात्रा प्रारंभ हुई। मशाल यात्रा जो लखनऊ से प्रारंभ हुई है उसको खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से रवाना किया है जो 10 मई को वाराणसी पहुंचेगी और 10 मई को कैथी में हम लोग उसका भव्य स्वागत करेंगे। उसके बाद 11 तारीख को पूरे नगर में विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों में और जो दूसरे एनजीओ हैं दूसरे खेल से जुड़ी संस्थाएं हैं वहां पर एक बड़ा कार्यक्रम होगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post